राज्य
भारी बारिश ने मचाई तबाही, पिथौरागढ़ में फटा बादल,ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे बंद
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2018 9:38:31 AMटिहरी। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फट गया है। बादल फटने के कारण सेराघाट हाइड्रोपावर प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। मॉनसून का आगमन लोगों के लिए राहत कम परेशानी का सबब ज्यादा बन गया है।
वहीं आस-पास के इलाके में बारिश ने बारी तबाही मचाई है। पानी के तेज बहाव के चलते कई रास्ते बह गए हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामने करना पड़ा है। हालांकि इसमें जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बलाती गांव में बादल फटा है। वहीं कई स्थानों पर हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के कई हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। भारी बारिश के कारण ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे कुंजापुरी मंदिर के पास बंद हो गया है। मौके से मलबा हटाने के लिए कई जेसीबी मशीनों को लगाया गया है।
भारी बारिश के चलते रास्ते को खोलने में काफी परेशानी हो रही है। सडक बंद होने के चलते गाड़यों की लंबी कतार लग गई है। वहीं, उत्तराखंड के चंपावत में शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
इधर, भारी बारिश के बीच केदारनाथ यात्रियों में भी कमी आई है। भूस्खलन की वजह से यात्रियों में खौफ का माहौल है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर पहले कम हुआ है लेकिन हालात सामान्य नहीं हुए हैं। चारों तरफ जलभराव का मंजर दिख रहा है। तेज बाढ़ में कई हाउसबोट्स पलट गई हैं।