राज्य
अनूप चंद्र पांडेय बने यूपी के मुख्य सचिव, आज संभालेंगे पदभार
By Deshwani | Publish Date: 30/6/2018 12:08:21 PMलखनऊ। आज उत्तर प्रदेश में नए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय पदभार संभालेंगे। 1981 बैच के आइएएस राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के पहले ही सरकार ने 1984 बैच के आइएएस अनूप चंद्र पाण्डेय को मुख्य सचिव बनाने की घोषणा कर दी थी। कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे अनूप चंद्र पाण्डेय फिलहाल, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त हैं। मुख्य सचिव बनने के साथ-साथ उन्हें इन पदों की भी जिम्मेदारी संभालनी होगी।
अनूप चंद्र पाण्डेय 1984 बैच के अधिकारी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई ऐसे अधिकारी हैं जो 1982, 1983 बैच के हैं, लेकिन उनको नजरअंदाज किया गया है। बताया जा रहा है कि नए सचिव के चुनाव के लिए प्रवीण कुमार, चंद्रप्रकाश और संजय अग्रवाल भी थे, लेकिन अपनी छवि के आधार पर इन सभी को पीछे छोड़कर अनूप चंद्र पाण्डेय उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव चुने गए। आज शाम करीब 4.30 बजे वो पदभार संभालेंगे।