ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
अमरनाथ यात्रा: खराब मौसम ने रोकी श्रद्धालुओं के बढ़ते कदम
By Deshwani | Publish Date: 30/6/2018 9:40:58 AM
अमरनाथ यात्रा: खराब मौसम ने रोकी श्रद्धालुओं के बढ़ते कदम

जम्मू। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के चलते आज अमरनाथ यात्रा पूरी तरह से रोक दी गई है। खराब मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं को जम्मू कैंप पर ही रोका गया है। अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से काली माता ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। पवित्र गुफा के रास्ते में करीब 100 मीटर का ट्रैक बारिश में बह गया है। इसके अलावा छोटे-छोटे पुल भी तेज धार में बह गए हैं। इसकी वजह से बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा को रोकना पड़ा है।

मूसलधार बारिश के कारण आज अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन भी बाधित रही। आधार शिविर बालटाल से यात्रा दिनभर स्थगित रही, जबकि पहलगाम मार्ग से मात्र 1263 श्रद्धालुओं को रवाना करने के बाद यात्रा फिर रोक दी गई। बिगड़े मौसम का ही असर रहा कि शुक्रवार को मात्र 280 श्रद्धालुओं ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए। इसके साथ ही दो दिनों में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1287 पहुंच गई। बारिश से हजारों श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में फंस कर रह गए हैं। इधर, जम्मू से निकला 2876 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन से ऊधमपुर से रामबन तक छह घंटे रास्ता बंद हो जाने से जाम में फंसा रहा।

28 जून को यात्रा के पहले दिन से ही बारिश हो रही है। जिससे लगातार तीसरे दिन अमरनाथ यात्रा पर खराब मौसम ने ब्रेक लगा दिया है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा रोक दी गई है।

वहीं, मौसम विभाग ने अभी मौसम खुलने का अनुमान नहीं जताया है। खराब मौसम और आतंकी खतरे के बावजूद श्रद्धालुओं का हौसला डिगा नहीं है। 60 दिन की इस यात्रा के लिए अभी तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इस यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा। 'रक्षाबंधन' का त्योहार भी इसी दिन पड़ रहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS