ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
आज आधी रात से ठप्प हो सकती है दिल्ली मेट्रो सेवा, 9000 कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2018 7:15:26 PM
आज आधी रात से ठप्प हो सकती है दिल्ली मेट्रो सेवा, 9000 कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर

नई दिल्ली। दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए परेशान करने वाली खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के कर्मचारी शनिवार यानी 30 जून से हड़ताल पर जा रहे हैं। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर डीएमआरसी और कर्मचारियों के बीच बातचीत हुई पर लेकिन जिसमें कोई हल न निकलने पर नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो में करीब 9 हजार गैर नॉन एग्जीक्यूटिव स्टाफ मेंबर हैं। इनमें ट्रेन ऑपरेटर्स यानी चालक, स्टेशन कंट्रोलर, टेक्नीशियंस और मेंटेनेंस स्टाफ शामलि है। ये कर्मचारी 19 जून से अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने भी मामले में दखल दिया है और इसे जल्द सुलझाने को कहा है।

कर्मचारियों की मांगें हैं कि काउंसिल के बजाय डीएमआरसी यूनियन बनाने की अनुमति दी जाए, पे कमीशन के तहत पारिश्रमिक बढ़ाया जाए, एरियर दिया जाए, स्टाफ के ड्यूटी के घंटों के साथ आराम का टाइम भी सुनिश्चित किया जाए और स्टाफ की ट्रांसफर नीतियों को पारदर्शी बनाने समेत कई शामिल हैं।

डीएमआरसी स्टाफ काउंसिल के सचिव रवि भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को बैठक में भी मांगों पर अमल नहीं किया गया। लिहाजा, स्टाफ काउंसिल हड़ताल नहीं टाल सकती है। शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में अगर मांगों को लेकर उचित कदम नहीं उठाया गया तो मेट्रो के 9000 कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी वजह से मेट्रो के संचालन से लेकर सभी ऑपरेशनल, मेंटेनेंस समेत अन्य गतिविधियां ठप हो जाएंगी। वहीं, इस बारे में डीएमआरसी प्रबंधन का  कहना है कि काउंसिल की मांगों पर विचार विमर्श जारी है। जिन्हें जल्द ही पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि अभी तक तो विरोध प्रदर्शन से सेवा में किसी तरह की बाधा नहीं है, लेकिन 29 जून तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 30 जून से पूरी तरह से कामकाज बंद हो जाएगा। इसके पहले पिछले साल भी जुलाई में इसी तरह से मेट्रो कर्मचारियों ने हड़ताल की धमकी दी थी, लेकिन डीएमआरसी प्रबंधन ने लगातार कई बैठकें कर समझौता किया और दिल्ली-एनसीआर वासियो को संकट से बचा लिया था।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS