राज्य
शोपियां में आतंकी हमला, सेना के दो जवान जख्मी
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2018 12:05:03 PMश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड फेंक कर आतंकी हमला किया है। हमले में सेना के दो जवान जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए समीपवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हमले की सूचना मिलते ही सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के कमांडो मौके पर पहुंच गए हैं। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
सुरक्षाबल से जुड़े वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी शोपियां जिले के अहागाम इलाके में गश्त कर रही थी। तभी कुछ आतंकियों ने सेना की इस पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया।