ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
अमरनाथ यात्रा के पहले दिन राज्यपाल वोहरा ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2018 5:37:52 PM
अमरनाथ यात्रा के पहले दिन राज्यपाल वोहरा ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

 श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने गुरुवार को पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर राज्य में शांति और सौहाद्र्र की कामना की। राजभवन के एक जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण दोनों मार्गों पहलगाम तथा बालटाल मार्ग पर अवरुद्ध यात्रा गुरुवार दोपहर के आसपास फिर शुरू हुई। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के प्रमुख वोहरा तथा बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस, केंद्रीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने अमरनाथ गुफा के प्रथम पूजा समारोह में शामिल हुए।

 
वोहरा ने राज्य में शांति, सौहाद्र्र, प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने तीर्थ यात्रियों के लिए किये गये इंतजामों का जायजा लिया। शिविर के डायरेक्टरों तथा प्रबंधन में जुटे सभी पदाधिकारियों को प्रभावकारी निगराने रखने तथा यात्रा को सुगम संचालित करने के लिए 24 घंटे निगरानी पर जोर दिया है। श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरूला ने एक बार फिर श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे चिकित्सा जांच तथा वैध यात्रा परमिट लेकर यात्रा करें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS