ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
30 जून को थम सकते हैं दिल्ली मेट्रो के पहिए, कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2018 2:46:43 PM
30 जून को थम सकते हैं दिल्ली मेट्रो के पहिए, कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी

 नई दिल्ली। दिल्लीवासियों के लिए 30 जून का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। राजधानी की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो सेवा उस दिन ठप हो सकती है। 900 नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि सहित कई मागों को लेकर हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। अगर ऐसा हुआ तो यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

 
खबरों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC)के गैर कार्यकारी कर्मचारी बांह पर काली पट्टी बांधे हुए विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर आंशिक रूप से धरना दे रहे हैं। इनमें ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कंट्रोलर, टेक्न‍िशियन, ऑपरेटिंग स्टाफ, मेन्टेनेंस स्टाफ आदि शामिल हैं। यमुना बैंक, द्वारका, बदरपुर, मुंडका, कुतुब मीनार, विश्वविद्यालय, जहांगीरपुरी, शाहदरा, ओखला एनएसआईसी और पंजाबी बाग वेस्ट स्टेशन पर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करे रहे हैं। 
 
कर्मचारियों का कहना है कि पिछले साल डीएमआरसी प्रबंधन ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने वेतनमान में सुधार, काम की सीमा, कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा, CISF कर्मियों का मेट्रो परिसर में कार्य करने के लिए गाइडलाइंस और कर्मचारियों को निकालने के लिए स्पष्ट नियमों की मांग की है। कर्मचारियों ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से एक ही वेतन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले अच्छा काम करने पर हर पांच साल में प्रमोशन दिया जाता था।
 
वहीं डीएमआरसी प्रबंधन इस हड़ताल को रो​कने का प्रयास कर रहा है। इसके तहत डीएमआरसी मैनेजमेंट इन नॉन एग्जिक्यूटिव स्टाफ़ के साथ आज एक बैठक करने जो रहा है। इस बैठक में कर्मचारी सामने अपनी मांगे रखेंगे, अगर यह सफल रही तो यह हड़ताल टल सकती हैै। बता दें कि पिछले साल भी जुलाई में मेट्रो कर्मचारियों ने हड़ताल की धमकी दी थी, लेकिन डीएमआरसी प्रबंधन ने लगातार कई बैठकें कर समझौता किया और दिल्ली-एनसीआर वासियो को संकट से बचा लिया था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS