राज्य
देश की आजादी में बंजारा समाज की भूमिका अहम : योगी
By Deshwani | Publish Date: 27/6/2018 3:10:12 PMलखनऊ। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काफी व्यस्तता के बाद भी बंजारा नायक समाज की महारैली को संबोधित किया। कांशीराम जन सुविधा संस्थान इको गार्डन में इस मौके पर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजारा समाज ने देश के इतिहास में अपना गौरवशाली स्थान बनाया है। हमारे देश की आजादी में बंजारा समाज की भूमिका भी काफी अहम है। हमारी सरकार ने तय किया है कि बंजारा समाज के लिए विशेष काम किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि देश में औरंगजेब ने जो बर्बरता बरती थी, उस समय अगर किसी ने राजाओं का साथ दिया था तो वह थे बंजारा समाज के लक्की शाह। कश्मीरी पंडितों पर ओरंगजेब ने परेशान किया, लेकिन गुरु तेक बहादुर कश्मीरियों की आवाज बने। बंजारा नायक समाज वाकई में देश के इतिहास में नायक बना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की आड़ में लोग कानून व्यवस्था को बिगाड़ देते हैं है, लेकिन आप लोक तांत्रिक व्यवस्था के तहत यहां आये हैं। यहां आगमन पर हम आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। आप लोगों ने शासन के समक्ष अपनी कुछ समस्याएं रखी हैं, इनका वरीयता पर निदान किया जाएगा।