राज्य
एनसीआर में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
By Deshwani | Publish Date: 27/6/2018 12:00:20 PMनई दिल्ली। लगातार गर्मी से परेशान लोगों को आज आज सुबह हुई बारिश से राहत की सांस ली। इस बारिश को प्री-मॉनसून बताया जा रहा है। वहीं मंगलवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक उत्तर भारत में मानसून आने की संभावना जताई थी लेकिन उससे पहले ही पंजाब और दिल्ली में बारिश से मौसम में हल्का बदलाव हुआ है।
मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।