ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
गोमती नदी के सफाई अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2018 11:19:04 AM
गोमती नदी के सफाई अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए आज सुबह गोमती नदी सफाई के अभियान में शामिल हुए। सीएम ने खुद घाटों पर पहुंचकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। यह अभियान जलकुंभी हटाने और उसकी सफाई करने के लिए चलाया गया है। इस अभियान में मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री भी शामिल हुए।

 
गोमती नदी की सफाई नगर निगम की मदद से की जाएगी। इसके लिए 4 जोन बनाए गए हैं, जिसमें 8 जोनल अधिकारी तैनात हैं। गोमती नदी की सफाई के बाद जो कूड़ा निकलेगा, उसे उसी दिन उठवाने की व्यवस्था तय की जाएगी। गऊ घाट से 1090 तक गोमती नदी के दोनों किनारों की सफाई की जाएगी। गोमती नदी की सफाई में व्यापारियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS