राज्य
सोनिया गांधी से मिल सपना चौधरी ने की तारीफ
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2018 12:03:43 PMनई दिल्ली। जाने-माने हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंची। सपना चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी जी से मेरे मिलने का कोई राजनीतिक मतलब न निकाला जाए। सोनिया गांधी मुझे अच्छी लगती हैं इसलिए मैं उनसे मिलने आई हूं। इस दौरान सपना चौधरी ने सोनिया गांधी की तारीफ भी की और कहा उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है।