राज्य
चित्रकूट रोड पर बस पलटने से 2 की मौत, 15 लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2018 2:30:09 PMसतना। सतना में चित्रकूट मार्ग पर बस पलटने से हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर आई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर के मुताबिक, ट्रैवल बस में यात्री कोठी से सतना जा रहे थे। बताया जा रहा है की बस में क्षमता के यात्री ज्यादा संख्या में थे जैसे ही बस खाम्हा खूजा गांव के पास पहुंची बस की कमानी टूट गई। इस वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोगों के घायल होने के साथ ही 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
जिला प्रशासन और स्थानी लोगों की मदद से यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।