ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
नगा उग्रवादियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद, 4 घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2018 12:20:28 PM
नगा उग्रवादियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद, 4 घायल

नई दिल्ली। नगालैंड के मोन जिले में संदिग्ध नगा उग्रवादियों के हमले से असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए। हमले में चार अन्य जवान घायल भी हुए हैं। किसी भी उग्रवादी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना दोपहर करीब तीन बजे अबोई के पास उस समय हुई जब सशस्त्र उग्रवादियों ने असम राइफल्स के छह जवानों की टीम पर घात लगाकर अपना निशाना बनाया।

घटना शाम तीन बजे के करीब अबोई के पास उस समय हुई जब सशस्त्र उग्रवादियों ने असम राइफल के छह जवानों की टीम पर घात लगाकर हमला किया। उन्होंने बताया कि हवलदार फतेह सिंह नेगी और सिपाही एच.कोनयाक शहीद हो गए जबकि चार अन्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन इसमें कितने उग्रवादी हताहत हुए इसकी अभी जानकारी नहीं है। पीआरओ ने कहा कि इस हमले में संदिग्ध भूमिगत नगा समूहों की संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं किसी भी समूह की ओर से कोई दावा नहीं किया गया है। 
----

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS