राज्य
धरने पर बैठे सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत, एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2018 11:01:37 AMनई दिल्ली। आईएएस अफसरों की कथित हड़ताल खत्म करवाने के नाम पर उप राज्यपाल के आवास पर पिछले सात दिन से धरने पर बैठे मंत्री सत्येंद्र जैन की कल आधी रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें फौरन एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों की एक टीम उन्हें एलएनजेपी अस्पताल लेकर गई। डॉक्टरों ने बताया कि मंत्री को कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखना पड़ेगा, उन्हें गलूकोज चढ़ाया जा रहा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,"सत्येंद्र जैन को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉ. जेसी पासी के मुताबिक सत्येंद्र जैन फिलहाल ठीक हैं। सुबह से ही उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें सिर दर्द और उल्टी हो रही थी। साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हमने एक टेस्ट कराया था। उनका किटोन काफी कम हो गए था। उनकी हालत देख उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका सिर दर्द कम है।