ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
शाजापुर में दो पक्षों में विवाद, उपद्रवियों ने की आगजनी
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2018 4:59:53 PM
शाजापुर में दो पक्षों में विवाद, उपद्रवियों ने की आगजनी

शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर जिला मुख्यालय पर आज दो पक्षों में विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। नगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर में श्री महाराणा प्रताप की जयंती पर एक जुलूस निकाला जा रहा था। एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगा दी। पुलिस भी सक्रिय हुयी और भीड़ को खदेड़ दिया।
 
नगर में निषेधाज्ञा लागू कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। आज ईद का पर्व होने के कारण पुलिस प्रशासन पहले से ही चौकस था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS