ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
4 दिन से भूख हड़ताल पर केजरीवाल के मंत्री, घटने की बजाए बढ़ा वजन
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2018 4:19:48 PM
4 दिन से भूख हड़ताल पर केजरीवाल के मंत्री, घटने की बजाए बढ़ा वजन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्रियों का उपराज्यपाल के कार्यालय पर धरना आज छठे दिन भी जारी रहा। आप नेता उपराज्यपाल से आईएएस अधिकारियों को हड़ताल खत्म करने का आदेश देने की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विकास मंत्री गोपाल राय केजरीवाल के साथ सोमवार शाम से उपराज्यपाल के कार्यालय पर धरना दिए हुए हैं। जैन और सिसोदिया मंगलवार से भूख हड़ताल पर हैं। जैन को भूख हड़ताल पर बैठे हुए 4 दिन हो गए हैं। अब इसे संयोग कहें या कुछ और कि 4 दिन भूखे रहने के बावजूद भी जैन का वजन घटने की बजाए बढ़ गया है।

 
वहीं सिसोदिया भी भूख हड़ताल के दौरान फिट दिखे। डाक्टरों ने गुरुवार को जब जैन का चैकअप किया तो उनका वजन 80 किलो था। शुक्रवार पहले तो उन्होंने स्वास्थ्य जांच कराने से मना कर दिया लेकिन दोपहर बाद उन्होंने जांच कराई तो वे फिट थे और उनका वजन एक ही दिन में 81.5 किलोग्राम मिला। जैन की पल्स रेट से लेकर शुगर और बीपी तक सब सामान्य था। सीएम केजरीवाल ने भी खुद सिसोदिया की हेल्थ की जानकारी ट्विटर पर शेयर की जिसमें सब नार्मल था। 4 दिन से भूखे मंत्रियों के इस तरह फिट होने पर खुद डॉक्टर भी हैरान हैं क्योंकि आम तौर पर भूखे रहने पर वजन घटता है न कि बढ़ता है। वहीं लोग भी जैन के वजन की खबर पर मजे ले रहे है। सोशल मीडिया पर लोगों ने फनी कमेंट्स की झड़ी लगा दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS