राज्य
इलाज कराकर अमेरिका से लौटे मनोहर पर्रिकर ने संभाली कुर्सी
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2018 2:54:29 PMनई दिल्ली। अमेरिका में तीन महीने के इलाज के बाद स्वदेश लौटे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने सबसे पहले पणजी में महालक्ष्मी मंदिर दर्शन किए। दर्शन के बाद पर्रिकर फिर से अपने काम पर लौट गए हैं।
गौरतलब है कि पर्रिकर को 15 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें 22 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह गोवा लौटे और उसी दिन विधानसभा में बजट पेश किया। हालांकि पानी की कमी के कारण उन्हें 25 फरवरी को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें चार दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मार्च में एक बार फिर चिकित्सक जांच के लिए मुंबई गए थे और उन्हें अमेरिका में ट्रीटमेंट कराने के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद वह अमेरिका रवाना हो गए थे।