राज्य
केजरीवाल और मंत्रियों के अनशन का 5वां दिन, पीएम मोदी से दखल की अपील
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2018 11:37:57 AMनई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्री अपनी मांगों को लेकर 5वें दिन भी उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर डटे हुए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एलजी के साथ ही प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा सुप्रभात आज सत्येंद्र जी के अनशन का चौथा दिन है। मनीष जी के अनशन का तीसरा दिन है।
कल एलजी साहब से मिलने का समय मांगा था। उन्होंने जवाब भी नहीं दिया। प्रधानमंत्री जी से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। उम्मीद करता हूं दिल्ली को जल्द समाधान मिलेगा।