राज्य
पंचतत्व में विलीन हुए भय्यू जी महाराज, बेटी कुहू ने दी मुखाग्नि
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2018 4:43:07 PM इंदौर। भय्यू जी महाराज को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। शास्त्रोक्त विधि-विधान के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इनकी चिता को बेटी कुहू ने मुखाग्नी दी। जिस गाड़ी में भय्यू जी के पार्थिव शरीर को रखा गया था उसे फूलों से सजाया गया था। इससे पहले देभभर से भय्यूजी महाराज के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए हजारों भक्त सर्वोदय आश्रम पहुंचे। दोपहर उनकी अंतिम यात्रा बापट चौराहे स्थित उनके आश्रम से रवाना हुई।
इसके पहले सुबह बॉम्बे अस्पताल से पार्थिव शरीर को आश्रम लाया गया, जहां हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। महाराष्ट्र और मप्र से कई मंत्री और नेता सहित बड़ी संख्या में उनके भक्त पहुंचे।
भय्यू महाराज का अंतिम संस्कार भमोरी स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। बेटी कुहू उन्हें मुखाग्नि देगी। बता दें कि भय्यू महाराज ने मंगलवार दोपहर अपने स्प्रिंग वैली स्थित घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।