राज्य
बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का किया एेलान
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2018 12:51:08 PMलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं।
योगी ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। गौरतलब है कि प्रदेश में मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बस के पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए।