ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
गौरव कादियान ने कंचनजंगा फतह कर रचा इतिहास
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2018 3:19:01 PM
गौरव कादियान ने कंचनजंगा फतह कर रचा इतिहास

नई दिल्ली। हरियाणा के पर्वतारोही गौरव कादियान ने भारत की सबसे ऊंची और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटियों में शुमार कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाले पहले हरियाणवी बन गए हैं। झज्जर के इस बेटे न केवल अपने गांव और जिले बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। गौरव को जिला उपायुक्त सोनल गोयल ने सम्मानित किया और उन्हें भविष्य  के लिए शुभकामनाएं दी। गौरव ने प्रथम प्रयास में ही कंचनजंगा की कठिन चढ़ाई को फतह कर युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है।

गौरव कादियान ने बताया कि ओएनजीसी की पंद्रह सदस्यीय टीम को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 12 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। दल के पांच साथियों सहित 20 मई को सुबह सवा आठ बजे कंचनजंगा चोटी पर तिरंगा फहराने में सफल रहे, जबकि दल के अन्य साथी भी अगले दिन चोटी फतह करने में सफल रहे।

ज्ञात हो कि वर्ष 2014 के बाद कोई भी भारतीय पर्वतारोही कंचनजंगा फतह नहीं कर पाया था। कंचनजंगा भारतीय पर्वतारोहियों के लिए एक चुनौती बन चुका था। ओएनजीसी ने मिशन कंचनजंगा को फतह करने के लिए एक दल तैयार किया। मिशन कंचनजंगा को फतह करने के लिए चुने गए पर्वतारोही दल को अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनयरिंग एंड एलाइड स्पोर्टस संस्थान मनाली में पर्वतारोहण की बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग दी गई।





 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS