ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
जबलपुर पहुंचे शाह, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2018 3:04:11 PM
जबलपुर पहुंचे शाह, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

जबलपुर। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जबलपुर पहुंच चुके हैं। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने अमित शाह का स्वागत किया। वहां से अमित शाह सीधे भेड़ाघाट के लिए रवाना हो गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के सभी बड़े नेता बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत के लिए डुमना एअरपोर्ट पर मौजूद थे। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह भी शामिल थे।


शाह जबलपुर में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और चुनाव कमेटी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS