राज्य
पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर सेना पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2018 10:43:36 AMश्रीनगर। राजौरी में पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर सैनिकों पर गोलियां चलाने वाले दोनों बदमाश को सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ने रात को शाहदरा शरीफ श्राइन में तैनात पुलिसकर्मियों से राइफल छीन ली थी। इस घटना के बाद सुबह से ही इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया गया था और पुलिस ने नाकेबंदी कर दी थी।
सुबह शोपियां की ओर जाते वक्त दो लड़कों को पुलिस ने रुकने के लिए कहा लेकिन एक लड़के ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है। दोनों ही लड़कों की पहचान शाेपियां के मुख्तार और ऐजाज के रूप में की गई है।