राज्य
कोलकाता: मेट्रो स्टेशन पर जवान की रायफल से चली गोली, मां-बेटे घायल
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2018 2:34:58 PMकोलकाता। कोलकाता के दमदम मेट्रो स्टेशन पर रेलवे पुलिस फोर्स के एक जवान से गलती से फायर हो जाने के कारण बच्चा घायल हो गया। खबर के अनुसार बच्चे की मां भी गोली लगने से घायल हो गई। गोली तब चली जब जवान जमीन पर गिरा अपना पर्स उठाने के लिए नीचे झुका। राइफल उस दौरान झुक गई थी। इससे उसका सेफ्टी कैच खुल गया और फायर हो गया।
खबर के मुताबिक एक गोली बच्चे के पैर में लगी जबकि दूसरी गोली मां के हाथ में लगी। दोनों को बेलगछिया के आरजी कौर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। आरपीएफ जवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।