राज्य
पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2018 11:23:06 AMलखनऊ। कल दे रात गश्त के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश शरीफ बंजारा ढेर। वहीं दो बदमाश फरार हो गए। एनकाउंटर में एक इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच के एक सिपाही घायल हुए हैं। मारे गए बदमाश शरीफ बंजारा पर यूपी के कई थानों में अलग-अलग धारों में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा एक देसी बंदूक, कई कारतूस और एक बाइक बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी एक बाइक तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस से घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस जीप पर फायर कर दिया। जिससे जीप का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गये। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायर किया।
बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस ने बदमाश को ढेर कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि बदमाश के पास से बाइक समेत एक 12 बोर की बन्दूक और एक अवैध असलहा भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और दो बदमाश मौके से फरार हो गये। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।