राज्य
राहुल की रैली को रोकने का प्रयास कर रही शिवराज सरकार : कमलनाथ
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2018 1:10:14 PMइंदौर। मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यहां जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी की रैली को रोकने के लिए भाजपा सरकार पूरी कोशिश कर रही है। वहीं कुछ जगहों पर किसानों ने राहुल गांधी वापस जाओ के लगाए नारे लगाते हुए कहा कि किसानों की लाशों पर राजनीति करना बंद करें राहुल गांधी। इसी बीच प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार मंदसौर गोलीकांड के मृतकों के परिजनों से राहुल गांधी को मिलने से रोकने का प्रयास कर रही है।
कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शिवराज सरकार का दमनचक्र का खेल जारी। मंदसौर गोलीकांड के मृतकों के परिजनों से पिछले वर्ष भी राहुल गांधी जी से मिलने से रोकने वाली सरकार के इशारे पर इस वर्ष भी मिलने से रोकने का प्रयास। परिजनों को धमकाया जा रहा है।