राज्य
मायावती ने लौटाई फर्जी बंगले की चाबी
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2018 1:12:18 PMलखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने दो जून तक सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया है। मायावती और एनडी तिवारी को छोड़कर अन्य सभी चार मुख्यमंत्रियों ने बंगला खाली कर दिया है। लेकिन मायावती ने अपके नाम आवंटित बंगला 13ए मॉल एवेन्यू को खाली करने से मना कर दिया। बाद में वहां कांशीराम विश्राम स्थल का बोर्ड लगा दिया है। इसके बाद राज्य संपत्ति विभाग कानूनी राय के बाद दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी शुरू की है।
पिछले दिनों मायावती ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से राज्य संपत्ति विभाग को बंगले की चाबी भेजी थी। साथ ही 73 लाख से ज्यादा का बकाया बिजली बिल भी भर दिया था। लेकिन उन्होंने जिस बंगले की चाबियां भेजी थी, राज्य संपत्ति विभाग ने उसका नोटिस ही जारी नहीं किया था। राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मायावती ने लाला बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 6 की चाबियां भेजी हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह बंगला उनके नाम आवंटित ही नहीं है।