ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कैराना और नूरपुर की हार भाजपा को पच नहीं रही : अखिलेश
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2018 8:18:23 PM
कैराना और नूरपुर की हार भाजपा को पच नहीं रही : अखिलेश

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि कैराना और नूरपुर में भाजपा को अपनी हार पच नहीं रही है।   

 
अखिलेश ने कहा,‘‘भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (महेन्द्र नाथ पाण्डेय) को फतवों और सिद्धांतों की याद आ रही है तो केन्द्रीय गृहमंत्री (राजनाथ सिंह) को लम्बी छलांग के लिए दो कदम पीछे जाने की मजबूरी ने घेर रखा है। भाजपा का यही शुतुरमुर्गी रवैया बना रहा तो 2019 में उसका कोई नामलेवा भी नहीं बचेगा।’’  
 
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को भंग करने वाले उक्त बयानों से भाजपा के अलोकतांत्रिक राजनीतिक चरित्र पर से पर्दा उठ जाता है। जनादेश का अपमान करना भाजपा ने अपना एजेंडा बना लिया है। भाजपाई पहले तो चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करते रहे और अब विपक्ष में परिणाम आने पर अनर्गल बयानबाजी कर माहौल को बिगाडऩे का काम करने में लग गए हैं। 
 
अखिलेश ने कहा, ‘‘इन उपचुनावों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो सामाजिक सामंजस्य नजर आया वह अभूतपूर्व था। सभी एकजुट नजर आए। भाजपा ने इस सोशल ‘केमिस्ट्री’ को बिगाडऩे की बहुत साजिशें की किन्तु इससे उनका ‘अर्थमैटिक’ भी बुरी तरह बिगड़ गया। भाजपा नेतृत्व को अब इस जनभावना का आदर करना सीखना चाहिए। भाजपा को न तो लोकलाज है और ना ही वे लोकतंत्र और संविधान में विश्वास हैं।’’   
 
उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन राजनीति करके स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को ठेस पहुंचाती रही है। समाज को बांटने, सछ्वाव बिगाडऩे और जहर बोने की राजनीति के उसके दिन अब बीत चले हैं क्योंकि जनसामान्य अब हर सच्चाई से परिचित हो चुका है। सामाजिक न्याय की शक्तियां एकजुट होकर अब उनके प्रतिरोध में आ गई हैं। 
 
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा को हार का सामना करने की आदत डाल लेनी चाहिए अन्यथा 2019 के परिणामों का भाजपा कैसे सामना कर पाएगी? जनता विकास चाहती है। झूठे वादों से उसे चिढ़ हो रही है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों के विश्वास को तोड़ा है। बेरोजगारों के द्वारा रोजगार की मांग पर उनका उत्पीडऩ हो रहा है। भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने किसानों के साथ धोखा किया है। महिलाओं-बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं।  
 
 अखिलेश ने कहा कि अपराध नियंत्रण की जगह फर्जी एनकाउण्टर हो रहे हैं। इस सबका क्या जवाब है भाजपा सरकार के पास? समाजवादी सरकार में गरीबों, किसानों, नौजवानों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थी उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। इससे सर्वत्र भारी असंतोष और आक्रोश है। भाजपा इस स्थिति में पलायन नहीं कर सकती है। उसे हर हाल में जनता के प्रति अपनी जवाबदेही तय करनी होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS