राज्य
अखिलेश-मुलायम भी खाली करने में जूटा सरकारी बंगला
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2018 12:06:19 PMलखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने अपने बंगला खाली करना शुरू कर दिया है। आज अखिलेश और मुलायम सिंह के सरकारी बंगले से सामन शिफ्ट होना शुरू हो गया।
ज्ञात हो कि पहले बंगला खाली करने के नाम पर अखिलेश और मुलायम ने राज्य संपत्ति विभाग को चिट्ठी लिखकर नए घर खोजने के लिए 2 साल का समय मांगा था। इसको लेकर सियासत भी काफी हुई थी। भाजपा का आरोप था कि अपना घर होने के बावजूद दोनों पिता-पुत्र बंगला खाली ना करने के लिए बहाने कर रहे हैं।