ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मुंबई धमाका के मोस्ट वांटेड अहमद लंबू गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2018 11:04:07 AM
मुंबई धमाका के मोस्ट वांटेड अहमद लंबू गिरफ्तार

मुंबई। अपराधी कब तक पुलिस के आंखों में धूल झोकने का खेल खेलते रहेंगे एक न एक दिन कानून के लंबे हाथ वहां तक पहुंच ही जाता है। वैसे ही आज करीब 25 वर्ष वाद 1993 मुंबई धमाका के मोस्‍ट वांटेड अहमद लंबू को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। अहमद लंबू को पकड़ने के लिए सीबीआई ने लुक आउट और इंटरपोल नोटिस जारी किया था। बताया जाता है कि अहमद लंबू की जानकारी देने वालों को पांच लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। अहमद लंबू दाऊद का बेहद करीबी बताया जाता है।


वलसाड वापी के बीच समुंदर में गुजरात एटीएस का पिछले कुछ दिनों से जांच ऑपरेशन चल रहा है। कल रात भी इसी ऑपरेशन के तहत जांच की जा रही थी। इसी दौरान एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली और उसने 1993 मुंबई धमाकों के आरोपी अहमद लंबू को गिरफ्तार कर लिया। अहमद लंबू पर 1993 में साजिश रचने और हथियार सप्‍लाई करने का आरोप है। इसी के साथ धमाकों के बाद अहमद लंबू को भगाने में डोसा ने उसकी मदद की थी। जिसके बाद से ही अहमद लंबू की खोज की जा रही थी। अहमद लंबू को पकड़ने के लिए सीबीआई ने लुक आउट नोटिस और इंटरपोल नोटिस जारी किया था। उसके अलावा अहमद लंबू की जानकारी देने वाले को 5 लाख इनाम भी रखा गया था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS