ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
केजरीवाल को आई मनमोहन की याद, कहा- देश को चाहिए शिक्षित प्रधानमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2018 5:55:35 PM
केजरीवाल को आई मनमोहन की याद, कहा- देश को चाहिए शिक्षित प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए आज कहा कि लोगों को मनमोहन सिंह जैसे ‘‘शिक्षित प्रधानमंत्री ’’ की कमी खल रही है। केजरीवाल हालांकि अब पूर्व प्रधानमंत्री की तारीफ कर रहे हैं लेकिन मनमोहन 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव और उसके अगले साल लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के निशाने पर रहे थे।

 
केजरीवाल ने गिरते रुपए पर वॉल स्ट्रीट पत्रिका का एक लेख डालते हुए ट्विटर पर लिखा , ‘‘लोगों को डॉ मनमोहन सिंह जैसे शिक्षित प्रधानमंत्री की कमी खल रही है। लोगों को लग रहा है कि प्रधानमंत्री तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए। ’’    केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य पूर्व में भी मोदी की शैक्षणिक योग्यताओं एवं उनकी डिग्री की प्रमाणिकता पर सवाल उठा चुके हैं। 
 
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में जारी जल संकट को लेकर ‘‘गंदी राजनीति’’ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा , ‘‘भाजपा दिल्लीवासियों के पानी के साथ गंदी राजनीति कर रही है। दिल्ली को 22 सालों से यह पानी मिल रहा था। अचानक हरियाणा की भाजपा सरकार ने इस आपूर्ति में भारी कमी कर दी। ऐसा क्यों ? कृपया अपनी गंदी राजनीति से लोगों को परेशान ना करें। ’’ 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS