ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मृगांका सिंह ने दी तबस्सुम हसन की जीत पर बधाई
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2018 4:16:07 PM
मृगांका सिंह ने दी तबस्सुम हसन की जीत पर बधाई

लखनऊ। कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को हरा दिया है। इस पर जीत पर खुद मृगांका सिंह ने तबस्सुम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बहुत लोगों ने वोट किया लेकिन गठबंधन कुछ हजार वोट से जीत दर्ज करने में सफल रहा। वह गठबंधन प्रत्याशी को इस जीत के लिए बधाई देती हैं। मृगांका ने कहा कि इस उपचुनाव के बाद से गठबंधन मजबूती के साथ उभरकर सामने आया है। हमें भविष्य के लिए और बेहतर तैयारी करनी होगी।


मृगांका ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा कहीं न कहीं हम अपनी बात जनता को समझा नहीं पाए। पार्टी ने इस चुनाव में बहुत मेहनत की। मृगांका ने कहा कि मैं खुद पार्टी को निराश करने के लिए अपराधबोध महसूस कर रही हूं।


 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS