राज्य
कैराना उपचुनाव: तबस्सुम हसन को बढ़त
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2018 11:41:53 AMलखनऊ। कैराना लोकसभा सीट पर शुरुआती रूझान आने लगे है। यहां मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे से काउंटिंग चल रही है। कैराना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने शुरू से ही बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा की उम्मीदवार मृगांक सिंह उनसे काफी पीछे चल रही है। सातवें राउंड के बाद तबस्सुम हसन 16209 वोटों से भाजपा उम्मीदवार मृगांक सिंह से आगे चल रही है।
चार लोकसभा सीटों पर हुए चुनावों में सबसे ज्यादा लोगों की दिलचस्पी यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर ही थी। दरअसल उसके पीछे सबसे बड़ा कारण गोरखपुर और फूलपुर के बाद बीजेपी और विपक्षी एकजुटता के बीच संघर्ष था। यह मुकाबला इसलिए भी रोचक हो गया था, क्योंकि माना जा रहा था कि गोरखपुर और फूलपुर के बाद बीजेपी कैराना में इसकी काट का कोई न कोई फॉर्मूला जरूर लेकर आएगी। लेकिन जातिगत समीकरण के लिहाज से विपक्षी एकजुटता बीजेपी पर भारी पड़ती दिख रही है।