राज्य
मौसम का कहर जारी, धूल भरी तेज हवाओं की चपेट में आकर 4 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2018 10:14:15 AMलखनऊ। तपती गर्मी से जल्द ही मिलेगी राहत क्योंकि मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है और समय पर ही मानसून उत्तर भारत में प्रवेश कर जाएगा। बिना मानसून से पहले ही उत्तर प्रदेश में मौसम ने कहर मचा दिया है। पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान ने खूब कहर मचाया है। मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में चली धूल भरी तेज हवाओं की चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो गई।
यूपी के कई जिलों में अचानक आई आंधी-तूफान व आसमानी बिजली गिरने से प्रदेश में 13 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए और चार मवेशियों की जान भी चली गई।
सरकार के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कुछ जिलों में आए आंधी-तूफान व आकीशीय बिजली गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई। इस आंधी-पानी से सबसे ज्यादा नुकसान उन्नाव जनपद में हुआ, यहां बिगड़े मौसम की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं चार घायल हो गए।