राज्य
मुख्यमंत्री योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2018 9:07:57 PMलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1,709 मेधावी विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया। सम्मानित मेधावी विद्यार्थियों में 146 राज्यस्तर तथा 1,563 जिला स्तर के विद्यार्थी शामिल है। राज्यस्तर के मेधावी विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की धनराशि का चेक, एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया जबकि जिला स्तर के मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये की धनराशि का चेक, एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 11 विद्यार्थियों के माता-पिता तथा प्रधानाचार्य को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस मौके पर योगी ने कहा कि मनुष्य अपनी मेधा और परिश्रम से असंभव को संभव बना सकता है।