राज्य
आज लखनऊ दौरे पर गृहमंत्री राजनाथ, संसदीय क्षेत्र के निवासियों के साथ करेंगे जनसंवाद
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2018 11:07:24 AM लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। सुबह 11 बजे वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे वीवीआईपी गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां अपने संसदीय क्षेत्र के निवासियों के साथ जनसंवाद करेंगे।
इसके बाद दोपहर 1 बजे लोकभवन में केंद्र सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेसवार्ता के बाद वह फिर वीवीआईपी गेस्ट हाउस ही लौटेंगे। वहां विश्राम के बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।