राज्य
जल्द ही इलाहबाद का नाम होगा प्रयागराज : मोर्य
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2018 12:32:59 PMइलाहाबाद। संगम नगरी के नाम से मशहूर इलाहाबाद अब प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। योगी सरकार बहुत जल्द उसका नाम बदल कर प्रयागराज करने जा रही है। नाम बदलने की प्रक्रिया 2019 कुंभ मेले से पहले पूरी कर ली जाएगी। सरकार की तरफ से शासनादेश जारी होने के बाद आधिकारिक तौर पर इलाहाबाद को फिर से प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा। हिंदुओं के लिए इलाहाबाद बहुत ही पावन स्थल है। तीन पवित्र नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती का यहां मिलन होता है, जिसकी वजह से इसे त्रिवेणी के नाम से भी जाना जाता है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सदियों से इलाहाबाद की पहचान प्रयाग के नाम से है। इसलिए, सरकार ने शहर का नाम बदल कर प्रयागराज करने का फैसला किया है।