राज्य
नक्सलियों ने उड़ाया मोबाइल टावर, मोबाइल सेवाएं ठप्प
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 3:05:11 PMरायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। सुकमा में किए गए नक्सली आईईडी ब्लास्ट में जहां एक जवान शहीद हो गया। वहीं दूसरी तरफ कांकेर में नक्सलियों ने जियो टावर को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। जियो टावर ध्वस्त होने के बाद इस क्षेत्र की मोबाइल सेवाएं प्रभावित हो गई है।
कल रात नक्सलियों ने कांकेर जिले में जियो टावर को ब्लास्ट कर दिया था। यह टावर कांकेर के दुर्गुकोंदल के कोंडेगांव इलाके में था। इस टावर से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी कुछ ही दूरी पर बीएसएफ कैंप स्थित है। इस घटना के बाद से इलाके में मोबाइल नेटवर्क प्रभावित है।