राज्य
प्याज का सही भाव न मिलने से किसान परेशान
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 2:51:42 PMभोपाल। आखिर कब तक मरता रहेगा देश का किसान पूरे देश में किसान की हालत पस्त है। कहीं कर्ज की मार है तो कहीं फसल का सही भाव न मिलने से किसान परेशान है। प्रदेश के किसान भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं। भोपाल की सब्जी मंडी में किसानों का बुरा हाल है। व्यापारियों से प्याज का सही भाव न मिलने की वजह से अब किसानों को खुद इसे बेचना पड़ रहा है। किसान प्याज को एक से लेकर तीन रुपये किलो तक बेचने को मजबूर हैं।
किसानों का कहना है कि हमारे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। इसलिए हमें प्याज को सब्जी मंडी में बेचना पड़ रहा है। हमें तो समझ नहीं आ रहा कि हमें भावांतर भुगतान योजना का लाभ कब मिलेगा।