ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
किसान आंदोलन की आहट से उड़ी सरकार की नींद, प्रदेश में हाई अलर्ट
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 10:51:56 AM
किसान आंदोलन की आहट से उड़ी सरकार की नींद, प्रदेश में हाई अलर्ट

 भोपाल। प्रदेश में पिछले साल जून में हुए किसान आंदोलन ने सरकार की नींद उड़ा दी थी। मंदसौर गोलीकांड के बाद लगे आरोपों से सरकार अभी तक उभर नहीं पाई है, वहीं एक बार फिर गोलीकांड की बरसी पर किसान आंदोलन होने जा रहा है। विगत वर्ष पुलिस का इंटेलिजेंस आंदोलन को भांपने में नाकामयाब था, लेकिन इस बार समय से पहले ही पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने किसान आंदोलन को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें करीब एक दर्जन जिले संवेदनशील माने गए है। यहां अफसरों को अतिरिक्त चौकसी बतरने के निर्देश दिए गए हैं।

 
वहीं पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस कर्मचारी, अधिकारियों के अवकाश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। किसान आंदोलन सरकार बनाने और बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं और चुनाव के मुहाने पर हो रहे इस आंदोलन से बीजेपी का खेल बिगड़ सकता है। जिसके लिए सरकार किसानों की नाराजगी दूर करने की हर कोशिश में जुट गई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS