ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
गर्मी का चढ़ा पारा, दिल्ली समेत कई राज्यों में लू की चेतावनी
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2018 6:03:36 PM
गर्मी का चढ़ा पारा, दिल्ली समेत कई राज्यों में लू की चेतावनी

 नई दिल्ली। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसके कहर से पूरा देश उबल रहा है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया कि आज तेज हवाओं के साथ लू चलेगी। दिल्ली के पालम इलाके में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा जबकि जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और 5 साल का रेकॉर्ड भी टूट गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि 24 मई को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। सप्ताह के अंत तक फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में इस साल सामान्य के मुकाबले एक डिग्री तापमान अधिक रह सकता है। अगले कुछ दिनों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की संभावना भी नहीं है। हवाओं का रुख भी बदल गया है। अब उत्तर पश्चिमी शुष्क और काफी गर्म हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। इन हवाओं का प्रभाव अगले 4 से 5 दिनों तक बना रहेगा। 29 मई तक इस गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 26 मई के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी और यह 44 से 45 के बीच बना रहेगा। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS