ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह मारपीट के मामले में बरी
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2018 2:39:25 PM
झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह मारपीट के मामले में बरी

रांची। झारखंड के नगर विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह को मारपीट के एक मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है। एयरपोर्ट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट के एक मामले में मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी। सीपी सिंह एवं उनके समर्थकों को सिविल कोर्ट ने बुधवार को बरी कर दिया। सीपी सिंह ने सोमवार को जज पीएन उपाध्याय की कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था।

ज्ञात हो कि वर्ष 2014 में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की झारखंड यात्रा के दौरान झामुमो समर्थकों ने उन्हें काला झंडा दिखाने की कोशिश की थी। इन्हें रोकने पर भाजपा और झामुमो समर्थकों में झड़प हो गयी थी। झामुमो की ओर से सीपी सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS