ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
गर्मी का कहर जारी, यूपी में पारा पहुंचा 45 के पार
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2018 12:26:16 PM
गर्मी का कहर जारी, यूपी में पारा पहुंचा 45 के पार

लखनऊ। देश के कई इलाकों मेँ भीषण गर्मी का प्रकोप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।  दिन प्रतिदिन आग उगलती सूरज की किरणों से जन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। सुबह 8 बजे से ही बदन झुलसा देने वाली सूरज की किरणे आग उगलने लगती है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के चलते लोग 10 बजे से ही लोग घरों में कैद हो जाते है। उत्तर प्रदेश में भी सुबह 8 बजे ही कई शहरों में तापमान 35 डिग्री के पार चुका है और अनुमान है कि दोपहर होते ही गर्मी कई शहरों में रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

 

पूरे देश भीषण गर्मी की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में रोजाना का औसतन तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। इस गर्मी में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। 

 

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी दर्ज किए जाने से उमस में भी इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। 

 

तेजी आंधी के बाद लू ने अब लोगों को बेहाल कर रखा है। उत्तर प्रदेश में गर्मी के वजह से लोग अपने घरो से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दिन में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों को झेलना पड़ा रहा।  

 

उत्तर प्रदेश में सीजन की सबसे गर्म रात सोमवार और मंगलवार की रही। राजधानी का न्यूनतम सामान्यत से पांच डिग्री अधिक बताया जा रहा है। हीट स्ट्रोक अलर्ट के साथ ही लू की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने लोगों को मौसम से बचने के लिए चेतवानी जारी की है।

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS