ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2018 11:40:52 AM
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

चंडीगढ़। डीजल और प्रेट्रोल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर के आह्वान पर हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट चौक के पास धरना दिया। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी तथा चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप छाबड़ा ने किया। 
 
प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां पर श्लोगन लिखकर मंहगाई और मोदी सरकार के विरूद्ध नारे लगाए। डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण रखने में असफल रहने के लिए मोदी सरकार की निन्दा की गई थी। और कहा गया कि इस वृद्धि के कारण आम घरेलू बजट, विकास, उद्योगों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं जिनसें जनता पर कमरतोड़ बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब एनडीए सरकार के कार्यकाल में कच्चे तेल के कीमतों में मंदी आई थी तो सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम करने का लाभ लोगों को देने की बजाए इन पर डयूटी बढ़ा कर अपना खजाना भर लिया।
 
उन्होंने कहा कि 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल में कच्चे तेल का भाव 113.3 डॉलर प्रति बैरेल हो गया था, तब पेट्रोल की कीमत 76 रूपए प्रति लीटर थी। इस समय कच्चे तेल का भाव 76.57 डॉलर प्रति बैरेल ही है परंतु मोदी सरकार ने पेट्रोल की कीमत 80 रूपए प्रति लीटर से भी उपर पहुंचा दी है, भाजपा सरकार के लिए यह शर्म की बात है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS