राज्य
इलाहाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, शहर में बन रहे फ्लाईओवर का किया निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2018 3:46:32 PM इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इलाहाबाद पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने अपने तय कार्यक्रम से हटकर सबसे पहले शहर में बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।
फ्लाईओवर बना रही कम्पनी के अधिकारियों को सुरक्षा की सख्त हिदायत देने के बाद सीएम ने शहर में कई और निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। फिलहाल सीएम संगम क्षेत्र की तरफ जा रहे हैं, इसके बाद वह अखाड़ों के साथ बैठक में भाग लेंगे। बैठक के बाद वह कुंभ 2019 के शाही स्नान की तिथियों का औपचारिक एेलान करेंगे। शाम 5:30 पर सीएम लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।