राज्य
मुख्यमंत्री योगी का गोंडा दौरा आज, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2018 12:38:14 PM लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोंडा के दौरा करेंगे। दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। गोंडा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम घोषित करेंगे। साथ ही वह आमसभा को भी संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया समुदाय को संवैधानिक अधिकार दिलाने की पहल की है। वनटांगिया गांव के लोगों को 10 बीघा जमीन दी जाएगी, जिसके वो खुद मालिक होंगे।
राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद वनटांगियां गांव के लोगों को वो तमाम सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी, जो देश के आम नागरिक को मिलती हैं। वनटांगिया जाति के लोगों का मनरेगा में जॉब कार्ड भी बन रहा है, वनटांगिया गांवों के लोग भी उप्र सरकार की इस पहले से काफी खुश हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने हेली पैड स्थल, जनसभा स्थल, पंडाल का गांव में जाकर जायजा लिया।