ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अखिलेश और मायावती ने कसा तंज, भाजपा साजिश के तहत संविधान को खत्म कर रही है
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2018 4:42:58 PM
अखिलेश और मायावती ने कसा तंज, भाजपा साजिश के तहत संविधान को खत्म कर रही है

बेंगलुरू। कर्नाटक में आखिरकार  राजनीतिक उठापटक के बाद आज राज्यपाल वजुभाई बाला ने येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। कर्नाटक में बिना बहुमत वाली सरकार को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बाबा साहेब आंबेडकर रचित संविधान को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत देश के संविधान को बर्बाद किया जा रहा है। जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल हो रहा है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।

 

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीएस येदियुरप्पा के शपथग्रहण पर निशाना साधा। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। अखिलेश ने लिखा है कि आज फिर लोकतंत्र की शपथ ली जाएगी। आज फिर एक बार और हत्या की जाएगी। आज फिर सत्ता की हनक दिखाई जाएगी। आज फिर जमीर की मंडी सजाई जाएगी। आज फिर आजादी थोड़ी और मर जाएगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS