राज्य
सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक, दो बच्चों पर किया हमला
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2018 12:03:44 PM लखनऊ। कब थमेगा उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक। प्रशासन लगातार कांबिंग करने की बात तो कह रहा है। लेकिन कुत्तों का आतंक दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी आदमखोर कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला किया। मामला खैरमपुर गांव का है। हमले में घायल दोनों बच्चियों का गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि सीतापुर में आदमखोर कुत्ते अब तक 13 बच्चों को अपना शिकार बना चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची पर कुत्ते ने उस वक्त हमला किया जब वो बाग में आम तोड़ने गई थी। कुत्तों के वार के बाद बच्ची को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की गर्दन और कान पर गंभीर चोटें आई हैं।