ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2018 10:53:30 AM
येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता

बेंगलुरु। कर्नाटक में येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में सबसे ज्‍यादा सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बना चुकी भाजपा पर कांग्रेस हमला बोला है। कर्नाटक में भाजपा द्वारा सरकार बनाना संविधान का मजाक उड़ाने जैसा है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बेंगलुरु असेंबली के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और सिद्धारमैया कर्नाटक विधानसभा परिसर में गांधी की मूर्ति के पास धरने पर बैठ हैं। इस दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह भाजपा संविधान का अपमान कर रही है।

 
कांग्रेस ने अपने विधायकों को भाजपा से बचाने के लिए बेंगलुरु के ईगलटन रिजॉर्ट में ठहराया हुआ है। भाजपा ने जहां सबसे बड़ी पार्टी होने के चलते सरकार बनाने का दावा पेश किया, वहीं जेडीएस और कांग्रेस ने गठबंधन करके विधायकों की पर्याप्त संख्या होने का हवाला देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद बुधवार की शाम कर्नाटक के राज्‍यपाल वजुभाई वाला ने भाजपा को सरकार बनाने का न्‍योता भेजा और येदियुरप्‍पा को 15 दिन में बहुमत साबित करने का समय दिया। आज सुबह 9 बजे राज्यपाल वजूभाई वाला ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS