राज्य
गीता से शादी करने के लिए 30 लड़कों ने भेजा अपना बायोडाटा
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2018 10:27:32 AMइंदौर। पाकिस्तान से आई मूकबधिर गीता के लिए अब सामान्य लड़के भी शादी का प्रस्ताव भेजने लगे हैं। गीता से शादी करने के लिए 30 लड़कों ने अपना वैवाहिक बायोडाटा भेजा है। गीता की शादी को लेकर विदेश मंत्रालय खुद सारी देखरेख कर रहा है। बायोडाटा भेजने वाले 30 लड़कों में से गीता खुद किसी एक का चयन का अपना जीवनसाथी चुनेंगी। गीता जैसे ही लड़का फाइनल करेंगी उनकी शादी करा दी जाएगी। गीता फिलहाल मूक-बधिर सेंटर में रह रही हैं।
विदेश मंत्रालय की मंत्री सुषमा स्वराज की कोशिशों के बाद गीता को पाकिस्तान से भारत लाया गया। अब खुद सुषमा स्वराज गीता की शादी कराने में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। देश के कई हिस्सों से गीता से शादी करने के इच्छुक लड़कों ने बायोडाटा भेजा है।